नोहर के होनहार मनोज का आईएएस परीक्षा में चयन

( नोहर तेज़)नोहर के वार्ड 30 निवासी मनोज सिविल सेवा परीक्षा में सफल रहे,उन्होंने यह उपलब्धि सिविल सेवा परीक्षा 2019 में सफलता अर्जित कर की इनका अखिल भारतीय रैंक में 732 वीं रैंक हैं। मनोज मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते है पिता ताराचंद चिड़िदिया राजकीय विद्यालय भगवान में प्रधानाचार्य हैं व माता गृहणी हैं,साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मनोज पढाई में सामान्य होने के बाबजुद कड़ी व अनवरत मेहनत ने यह उपलब्धी हासिल की हैं, डॉ.अम्बेडकर व मार्टिन लुथर किंग को अपना आदर्श मानने वाले मनोज ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरित होकर यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी लगातार चार वर्षों तक रोजाना 12 घंटों तक नियमित अध्ययन के बलबुते पर सफलता हासिल की हैं  मनोज मूलत: जसाना निवासी हैं,जसाना सरपंच लालचंद नायक व ग्रामीणों ने बधाई देते हुए बताया की ये नोहर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं