श्रीगंगानगर।(नरेश पारीक) मेडिकल कॉलेज निर्माण कमेटी टीम ने विधायक राजकुमार गौड़ ओर अधिकारियों के साथ बुधवार को प्रस्तावित कॉलेज साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक राजकुमार गौड़ ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कमेटी को विशेष दिशा-निर्देश दिये ओर जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज बनाकर शहरवासियों को सौगात देने के लिये कहा। वहीं मौके पर आरएसआरडीसी के बीएस स्वामी ने विधायक राजकुमार गौड़ को मेडिकल कॉलेज के नक्शे के माध्यम से प्रस्तावित भवन, कॉलेज कक्षाएं ओर चिकित्सा कक्ष सहित विभिन्न भवनों को नक्शों के माध्यम से बताया कि ये कहां-कहां बनेगें।जिस पर विधायक राजकुमार गौड़ ने आरएसआरडीसी एवं मेडिकल कॉलेज निर्माण कमेटी के अधिकारियों को निर्देशित किया मेडिकल कॉलेज तो बनाना ही हैं, उससे पहले कॉलेज की एकेडमी ब्लॉक सबसे पहले बनाये, जिससे कॉलेज शुरू हो सके ओर हमारे जिले के बच्चे यहां मेडिकल की पढ़ाई कर सके। इस पर अधिकारियों की टीम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बनाने की सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, अब बस टैंडर लगाकर 3 महीने के दौरान इसे शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। जिससे जल्दी ही मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होगा ओर शहरवासियों की मांग पूरी होगी। वहीं आज हुए निरीक्षण के दौरान श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ के साथ एसडीएम उम्मेदसिंह रत्नू, तहसीलदार संजय अग्रवाल, आरएसआरडीसी अधिकारी बीएस स्वामी, राजकीय चिकित्सालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी धीरज गहलोत, पटवारी हलका ओमप्रकाश टाक सहित मेडिकल कॉलेज निर्माण कमेटी के अधिकारी मौजूद थे।गौरतलब हैं विधायक राजकुमार गौड़ श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर सक्रिय रहे है ओर सीएम श्री अशोक गहलोत से इस मामले को लेकर कई बार मिले। वहीं गत दिनों भी वे जैसलमेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ओर श्रीगंगानगर जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को शुरू करने की स्वीकृति जल्द जारी करने का आग्रह किया था।

