[नोहर तेज़ ] नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय नोहर का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। परिवहन मंत्री प्रतापसिह खाचरियावास ने जयपुर से वीसी के जरीये उद्घाटन किया।
इस मौके पर नोहर में विधायक अमित चाचाण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जयपुर में भादरा विधायक बलवान पूनिया भी उपस्थित रहे। जिला परिवहन कार्यालय भवन के निर्माण पर 97 लाख रुपये खर्च हुये है। विदित्त रहे कि पूर्व में जिला परिवहन कार्यालय सिंचाई कॉलोनी स्थित भवन में चल रहा था। अब यह कार्यालय अपने स्वयं के भवन में संचालित होने से नोहर-भादरा के अलावा आस-पास के क्षेत्र के लोगो को सुविधा होगी। इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि आमजन के हितों के कार्यो के लिये कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा इस्पेंक्टर राज को खत्म कर राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि ने नवीनतम व्हीकल एक्ट के तहत शीघ्र ही उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान परिवहन विभाग द्वारा हरिद्धार के लिये नि:शुल्क बसे चलाकर अभिनव पहल कि गई है। विधायक ने कहा कि परिवहन कार्यालय स्वयं के भवन में संचालित होने से सुविधाए बढऩे के साथ-साथ वाहन मालिकों व आमजन को सुविधा होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, जिला परिवहन अधिकारी नोहर नरेश कुमार, कांग्रेसी नेता सोहन ढि़ल, बलवीर सुथार, सुरेन्द्र दायमा, दुष्यंत चौधरी, मुकेश सैनी, नियामत अली, प्रदीप सेवग, प्राईवेट बस युनियन के बनवारीलाल सहारण, सुरेश तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।