युवक की हत्या के मामले में नशामुक्ति संचालक सहित आरोपित गिरफ्तार

श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक) सदर थाना इलाके में कालिया रोड़ पर आशा नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट कर एक युवक की हत्या करने के मामले में बुधवार रात को पुलिस ने केंद्र के संचालक सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में जांच के बाद अम्बिका सिटी निवासी नशा मुक्ति केंद्र संचालक लवप्रीत उर्फ लवी वालिया पुत्र प्रभजीत वालिया,गुरु गोविन्द सिंह नगर ढाबा लुहार रोड़ लुधियाना पंजाब हाल नशा मुक्ति केंद्र निवासी कमल शर्मा पुत्र शिवराम व दो एफ ब्लॉक मस्जिद कॉलोनी निवासी गिरीश उर्फ गोल्डी पुत्र सूंदर को हिरासत में लेकर जांच अधिकारी जवाहरनगर थाना प्रभारी राजेश सिहाग की ओर से पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया ।मामले में अन्य की तलाश की जा रही हैं।कार्रवाई में सीओ सिटी इस्माइल खान,सदर थाना प्रभारी हनुमानाराम ,एएसआई ताराचंद,हेड कॉन्स्टेबल भागसिंह,सिपाही कैलाश,राधेश्याम व भरत व जवाहरनगर थाना प्रभारी व हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल जबर शामिल रहे।मामले के अनुसार चार ईईए गांव निवासी नरेश जाखड़ की नशा मुक्ति केंद्र में मौत हो गई थी।इस संबध में मृतक के भाई विकास पुत्र कृष्णलाल ने मर्ग दर्ज कराई।मामले में परिजनों का आरोप था कि केंद्र में नरेश की मारपीट की गई थी।जिससे उसकी मौत हो गई।इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नही किया।मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो वायरल हो गए।जिसमें में युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है।वही परिजनों ने थाने पहुंच कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी।पुलिस ने मंगलवार रात को संचालक सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।