कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 7 किसानों के परिजनों को 12 लाख रुपये के चैक वितरण किये गये

[नोहर तेज़ ] यहां कृषि उपज मंडी कार्यालय में चैक वितरित किये गये। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने 16 लाख 59 हजार रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
इस मौके पर कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 7 किसानों के परिजनों को 12 लाख रुपये के चैक वितरण किये गये। इसके अलावा कृषि कार्य के दौरान अंग भंग होने पर 19 किसानों को अढ़ाई लाख रुपये की सहायता राशि के चैक दिये गये। इसके अलावा कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फूले श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत हम्मालो व मजदूरों कि पुत्री के विवाह के लिये 4 हम्मालों को 2 लाख रुपये व छात्रवृति के 3 हजार एवं प्रसुति सहायता पर 6 हजार 750 रुपये के चैक वितरण किये गये। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने योजना के तहत आवेदन प्राप्त होते ही तुरंत कमेटी को भिजवाने के निर्देश देते हुए हम्मालों व किसानों के लिये बनी योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम श्वेता कोचर ने योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कृषि उपज मंडी समिति सचिव पंडित विष्णुदत शर्मा ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रेन मर्चेन्ट एशोसियेशन के अध्यक्ष कृष्ण कासनिया, व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल कड़वासरा, कांगे्रसी नेता सोहन ढि़ल, बलवीर सुथार, सुभाष कन्दोई, नत्थूराम चाचाण, नियामत अली, प्रदीप सेवग, गोविन्द लाटा, सतीश पारीक सहित व्यापारी व किसान उपस्थित थे।