पदमपुर ( नोहर तेज़ सवांददाता) प्रदेश नेतृत्व की आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ सदस्य पृथ्वीपाल सिंह संधू के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी वीरांगनाओ का सामान कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने आप पर बड़ा गर्व महसूस कर सेल्यूट किया ।
सन्धू ने गांव दो आरवीके शहीद महेंद्र सिंह राणा की धर्मपत्नी को श्रीफल व शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर होने चाहिए जहां भी शहीद का परिवार मिले उनके सामान में कोई कमी नहीं आनी चाहिए । पृथ्वीपाल सिंह संधू ने बताया कि शहीद महेंद्र सिंह राणा राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए 14 अगस्त 1993 को शहीद हो गए थे ऐसे महान योद्धाओं पर हर हिंदुस्तानी को युगो युगो तक गर्म रहेगा ।
इस अवसर पर सरपंच जसवीर सिंह पन्नू ,महावीर विश्नोई इंद्राज पूनिया , के अलावा 4 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को आजादी दिलाने में अहम भुमिका निभाई जिसमें देश के समस्त स्वतंत्रता सेनानीयो के उल्लेखनीय योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा । इस दिन को ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण बनाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का सम्मान करना हम सबके के लिए किसी गर्व से कम नही है ।