अनियंत्रित होकर कार ने खाया पलटा,एक की मौत तीन घायल

( नोहर तेज़ )अनियंत्रित कार के पलटा खाने से कार में सवार एक जने की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक घर में घुस गई जिससे घर में चारपाई पर लेटा एक जना भी घायल हो गया। कांस्टेबल विनोद लैघा ने बताया कि नोहर में रावतसर हाईवे मार्ग पर सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव भगवान के पास अनियत्रित कार में 3 पुरुष एव महिला सवार थी। कार नियत्रित होकर घर में घुस गई जिससे घर में  बैठा व्यक्ति कार की चपेट में आ गया। घायलों को नोहर के राजकीय चिकित्सालय मे लाया गया जंहा एक जने को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को सिरसा रैफर कर दिया। वहीं घायलों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल में डाॅक्टरों के समय पर नहीं आने पर नारेबाजी की। कार सवार लोग चुरु के रहने वाले बताए जा रहे है जो कि हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे थे।