(नोहर तेज़ ) क्षेत्र के गांव जसाना में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वयतशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़ के ग्रीन विलेज क्लीन विलेज अभियान के तहत नेहरू युवा मंडल जसाना के अध्यक्ष रमेश सिहाग ने गांव जसाना के सदस्यों के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया पानी दिया गया व बीज संग्रहण किया गया तथा नेशनल यूथ् वोलियंटल मोनिका सोनी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में युवाओं कि अहम भूमिका बताइ व पौधारोपण किया रमेश सिहाग ने बताया कि वे इस काम को तीन साल से कर रहे है इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल जसाना के अध्यक्ष रमेश सिहाग,पवन पंडित, सुभाष सिहाग ,रामप्रताप, रामसिंह, अजयसिह,राकेश,राममूर्ति,रतनसिंह, प्रकाश सहित आदि युवा साथी उपस्थित रहे

