पिता की पुण्यतिथि पर गौशाला में 51 हजार रुपये नगद , एक सिलिंग फैन व चार गद्दे भेंट किये गये

[नोहर तेज़ ] ग्राम पंचायत बडबिराना के सरपंच प्रताप सहारण के पिता नेकीराम सहारण की तीसरी पुण्यतिथि पर ग्राम पंचाचत बडबिराना की गौशाला में 51 हजार रुपये नगद , एक सिलिंग फैन व चार गद्दे भेंट किये गये। इस मौके पर गौशाला परिवार की ओर से सहारण परिवार का अभिनंदन किया गया।
इसके अलावा पूर्व में भी सहारण परिवार द्वारा गौशाला में समय-समय पर आर्थिक सहयोग दिया जाता रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानवीय जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों को सामाजिक सरोकार से जोडक़र मनाने से उन दिवसों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। वक्ताओं ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवाभावी कार्यो से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। सरपंच प्रताप सहारण ने बताया कि भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेगें। इस मौके पर श्रीमती कमला देवी, अध्यापक ओमप्रकाश, मदनलाल सहारण, यशवंतसिंह, प्रताप मंडा, नत्थूराम झांझडिय़ा, कुरड़ाराम सहारण, रामसिंह गोदारा, हवासिंह, मानसिंह ढ़ाका, जगदीश ढ़ाका, सुभाष ढ़ाका, सोहनलाल सहारण, लिच्छुराम बैनीवाल, बलवीर ढ़ाका, चंद्र सुथार, जेठानंद, जयवीर गोदारा, कालूराम सहारण, वेदप्रकाश, बनवारीलाल, देवीलाल गोदारा, विश्वजीत सहारण, हुकमाराम खाती सहित अनेक गौशाला पदाधिकारी उपस्थित थे।