पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से उनकी समस्याए जानी।

{नोहर तेज़ } पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया यहां मटोरिया भवन में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से उनकी समस्याए जानी। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने गांव सोनड़ी, ललाना, जसाना, चक सरदारपुराबास के किसानों की समस्याए सुनी। इस मौके पर किसानों ने बताया कि पिछलें दिनों टिड्डियो के कारण नोहर विधान सभा के कई गावों की फसलें खराब हो गई है।
इसके अलावा गांवों में विधुत को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर अभिषेक मटोरिया ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों से बात कर समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि टिड्डी के प्रकोप के चलते क्षेत्र के अनेक गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने स्वयं कई गांवों में जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है। जिला कलेक्टर को भी इस संबंध में अवगत करवाकर विशेष गिरदावरी करवाने की मांग कि गई है। मटोरिया ने बताया कि टिड्डी के प्रकोप के चलते वे निरंतर टिड्डी प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से जानकारी ले रहे है। उन्होंने बताया कि अनेक गांवों के ग्रामीणों ने उन्हें सिंचाई पानी व पीने के पानी कि समस्या के बारे में भी अवगत कराया।