[नोहरतेज़ ] चाकू व पिस्तोल की नोक पर विवाहिता का अपहरण कर ले जाने के मामले मे पुलिस द्वारा अभी तक विवाहिता को बरामद नही किये जाने के कारण परिवारजनों में रौष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को विवाहिता पति राधेश्याम रेगर सुजानगढ़ से नोहर पहुंचा। उसने पत्नी की बरामदगी की मांग को लेकर कुछ देर नोहर पुलिस थाना के आगे धरना भी लगाया। राधेश्याम रेगर ने बताया कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक न तो आरोपितों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही उसकी पत्नी को बरामद कर पाई है। धरना देने के बाद युवक राधेश्याम रेगर पैदल ही हनुमानगढ़ की ओर निकल पड़ा। उसने बताया कि हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक से मिलेगा और जब तक उसकी पत्नी की बरामदगी नही हो जाती है
तब वह अन्न ग्रहण नही करेगा। राधेश्याम रेगर के अनुसार नोहर पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व सुजानगढ़ से नोहर अपने माता-पिता के पास आई हुई थी। तभी 14 अगस्त को नोहर निवासी गगनदीप उर्फ गोल्डी व चार-पांच अन्य जने नोहर के वार्ड नं. 18 स्थित निवास में जबरदस्ती घुस गये। घर पर मौजूद लोगों से मारपीट कि व अभद्र व्यवहार किया। उसकी सास के हाथ पर चाकू से वार भी किया और पिस्तोल व चाकू के नोक पर उसकी पत्नी का अपहरण करके ले गये। घटना के बाद से आरोपितो व उसकी पत्नी का कोई अता-पता नही है। इस संबंध में विवाहिता की माता द्वारा नोहर पुलिस थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। राधेश्याम ने बताया कि अगर समय रहते आरोपितों कि गिरफ्तारी कर उसकी पत्नी कि बरामदगी नही कि गई तो वह मुख्यमंत्री निवास के आगे धरना प्रारंभ करेगा।