दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड में समिति सचिव सहित 5 जनो पर लाखों रुपए का गबन करने मामला दर्ज

श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के पदमपुरा दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड में समिति सचिव सहित 5 जनो पर लाखों रुपए का गबन करने मामला सामने आया है मामले में पुलिस ने समिति अध्यक्ष की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार वेदप्रकाश पुत्र रामप्रताप ने बताया कि परिवादी पढ़ा लिखा नही है जिसका फायदा उठाते हुए समिति सचिव महावीर प्रसाद ने अपने पद का का गलत उपयोग किया व पदमपुरा निवासी राजपाल,पूनमचंद, सूरतगढ़ निवासी ओमप्रकाश, सीए रतन ने लाखों रुपए का गबन किया।परिवादी ने बताया कि सचिव ने समिति के सभी लेनदेन करने के लिए खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए।अपनी सुविधानुसार समय समय पर भुगतान प्राप्त करता रहा।सभी आरोपियों ने मिलकर चार एसकेएम में पदमपुरा दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड पदमपुरा के अधीन केंद्र खोला।जो भौतिक रूप से अस्तित्व में नही है।पदमपुरा दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा अपने कार्यवाही बैठक रजिस्टर में कार्यकारिणी द्वारा चार एचकेएम के केंद्र का प्रस्ताव ही नही लिखा गया था।उक्त लोगो ने फर्जी दस्तावेज तैयार चार एसकेएम को केंद्र बनाया जो घड़साना क्षेत्र में आता हैं।उक्त मामला उजागर होने पर सूरतगढ़ सदर थाना में केस दर्ज करवाया गया।जिस पर सदर थाना पुलिस सूरतगढ़ ने भा. द.स.की धारा 420,408,409 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं