सफाई कर्मचारी का कोरोना योद्धा के रूप में किया अभिनंदन

(नोहर तेज़) कस्बें के वार्ड नं. 21 में महिला सफाई कर्मचारी गोदावरी देवी का कोरोना यौद्धा के रूप में सम्मान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सफाई कार्मिक गोदावरी देवी कोरोना संकट में भी अपने कार्य की प्रति पूर्ण सजग होकर सफाई व्यवस्था के अपने कर्तव्य का पूर्ण निर्वहन कर रही है। इस मौके पर एडवोकेट योगेश कुमार तिवाड़ी, हरजिन्द्रसिंह, सतविन्द्रसिंह, ओमप्रकाश सोनी, राजन शर्मा, राजेन्द्रसिंह, साहिल बंसल, मनीष तिवाड़ी, मुकेश तिवाड़ी आदि वार्डवासी उपस्थित थे।