भादरा (सत्यनारायण भाकर) छानी बड़ी 13 जुलाई भिरानी पुलिस की तानाशाही के खिलाफ चल रहे धरने पर तय कार्यक्रम के अनुसार आज राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया धरना आज 11 वे दिन भी जारी व आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी आमरण अनशन पर भरतसिंह पांडर बैठे है, भरतसिंह पांडर का कहना है कि मेरे घर में मेरे परिवार पर 19 जून की रात को करीब 30 लोगो के द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसमे मेरे परिवार के सभी के गंभीर चोटें लगी जिसकी एफआईआर नंबर 0112 भिरानी थाने में दर्ज हैं जो एफआईआर मैने एप्लिकेशन दी उस आधार पर न दर्ज करते हुये,पुलिस थाना इंचार्ज ने अपना पुलिसिया रोब दिखाते हुए खुद ने एप्लिकेशन लिखवाकर एफआईआर दर्ज की जो न्यून सजाओ की धाराओं में दर्ज की जबकि घटना को देखते हुये गंभीर अपराध की धारा 307,458 में दर्ज करनी चाहिये थी,पुलिस प्रसासन अपराधियों के साथ मिला हुआ है कोई कार्यवाही नही कर रहा है अपराधियों के हौसले बुलंद है अपराधी अभी भी हमारा पीछा कर रहे है और मेरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे है, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी बंसल का कहना है कि भादरा सर्कल की पुलिस पूरी तरह से अपराधियों से मिली हुई हैं,अपराधियों के हौसले बुलंद है,आये दिन भादरा छेत्र में अपराधीक घटना व चोरियां होती रहती हैं पुलिस कोई कार्यवाही नही करती हैं ,8-8 महीने की एफआईआर दर्ज होई हुई में आज तक पुलिस प्रसासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई हैं,जल्दी ही सख्त कार्यवाही नही हुई तो दिनांक15 जुलाई से सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी बंसल आमरण अनशन पर बैठेंगे,आज धरने पर रोहताश पांडर,ईस्वर टाक, पटेल टाक, जयनारायण, रामसिंह,विकास,सरजीत,विक्रम आदि धरने पर बैठे

