{नोहर तेज़ } तहसील के गांव बिरकाली में एक मकान में घुसकर डेढ़ लाख रुपये चोरी करने व मकान मालिक पर हमला कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी कोई सुराग नही लगा पाई है।
सोमवार को बिरकाली गांव में ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों की धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने मंगलवार से नोहर-पल्लू मार्ग पर चक्का-जाम करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछलें तीन माह से लगातार चोरी की घटनाए हो रही है। मगर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ग्रामीणों के अनुसार ताजा मामले में पुलिस ने दो दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। मगर आज तक घटना का कोई भी सुराग नही लग पाया है। जिस कारण ग्रामीणों में रौष के साथ-साथ भय का माहौल बनता जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में सिरसा में उपचाराधीन घायल मकान मालिक कृष्ण पूनिया के पर्चा बयान पर तीन-चार अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सम्पूर्ण घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रौष देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना का खुलासा नही होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मोबाईल चोरी की दो दर्जन से अधिक घटनाए हो चुकी है। पूर्व में पुलिस को घटनाओं से अवगत कराने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते कृष्ण पूनिया पर हमला कर चोरी करने वालों को गिरफ्तार नही किया गया तो ग्रामीणों चक्काजाम करने को मजबूर होगें। उधर थाना प्रभारी सतवीर मीणा ने बताया कि सम्पूर्ण मामले को लेकर पुलिस तत्परता से जांच में जुटी हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। विदित्त रहे कि शुक्रवार रात्रि को गांव बिरकाली में खेत में बने मकान में रह रहे कृष्ण पूनिया के मकान में अज्ञात चोर चोरी की नीयत से घुसे। इस दौरान मकान मालिक कृष्ण पूनिया के जागने पर चोरो ने उस पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया और आलमारी में रखे डेढ़ लाख चोरी कर ले गये। घायल कृष्ण पूनिया का सिरसा में उपचार जारी है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।