सड़क बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

भादरा (सत्यनारायण भाकर) ग्राम सवाई छानी के ग्रामीणों मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार छानी बड़ी के मार्फ़त एक ज्ञापन सोपा जिसमे छानी बड़ी से लेकर सवाई छानी तक कि 3 किलोमीटर की सड़क बनाने व सड़क को अतिक्रमण मुक्त की मांग की गई  सवाई छानी के विकास आर्य ने बताया कि छानी बडी व सवाई छानी को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है और इसका निर्माण 1998 में हुआ था अब यह पूर्ण तरीके से गढो में तबदील हो चुकी है ओरइसकी चौड़ाई लगभग 66 फिट थी जो कि सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान ना देने पर अब मात्र 10 फिट की रह चुकी है हमने इसके लिए  2017 में धरना भी दिया थ किन्तु अभी तक कुछ नही हुआ है 
ज्ञापन देते वक्त सुरेंद्र महला,विकास आर्य इत्यादि ग्रामीण मौजूद थे 
विदित रहे कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छानी बड़ी के गुलशन सोनी द्वारा भादरा की सडके नाम अभियान चलाया जा रहा है