महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त कोरोना सावधानी प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण

[नोहर तेज़ ] महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त कोरोना सावधानी प्रचार-प्रसार सामग्री का नोहर परियोजना के  वार्ड नंबर 2,3,8 एवं 17 में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती हेमलता के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा पुरोहित ,राजकुमारी ,कल्पना, भागीरथी, निर्मला सहयिका, सोमा कार्यकर्ता द्वारा आमजन को मास्क, सैनिटाइजर प्रयोग, आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई । वितरण
इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास, पार्षद दिनेश सिंह भाटी ,रिद्धि सिद्धि स्कूल के दीपक शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा, भाजपा  महिला मोर्चा जिला मंत्री पूनम हिसांरिया आदि उपस्थित थे।