अम्बेडकर छात्र विकास संघ ने की अम्बेडकर चौक स्वीकृत करने की मांग

{नोहर तेज़ } अम्बेडकर छात्र विकास संघ नोहर द्वारा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी दलीप पूनिया को ज्ञापन देकर  कस्बे में अम्बेडकर चौक स्वीकृत करने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष दीप सिंह शिला ने बताया की भारत रत्न से सम्मानित महान व्यक्तित्व के धनी के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में तहसील मुख्यालय के किसी भी चौक का नाम अम्बेडकर चौक ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में नगरपालिका को अतिशीघ्र अम्बेडकर चौक की स्वीकृति करनी चाहिए। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष असरफ आईतान,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष विकास ढिल,फलक शेर,रितेश कासोटिया,अमित,राकेश सोनी,सुमित आदि उपस्थित थे।