{नोहर तेज़ } अम्बेडकर छात्र विकास संघ नोहर द्वारा विधायक अमित चाचाण को सौपा ज्ञापन ज्ञापन में बताया गा है कि राजस्थान के पड़ौसी राज्यों की आरक्षित श्रेणी में अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसुचित जाति,अनुसुचित जन जाति की विवाहिता महिलाओं को पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जाता रहा था जो कि दो वर्ष से बंद है। ज्ञापन में बताया की सीमावर्ती राज्यों से विवाहिता महिलाओं का राज्य सरकार द्वारा जाति प्रमाण व मूल निवास जारी होने बाबजूद ये महिलाऐं प्रवासी बन गयी है। ये सभी महिलाएं जन्म व शादी के आधार पर आरक्षित श्रेणी में शामिल है। इन महिलाओं की समस्याओं का स्थाई हल निकाल कर यथाशीघ्र निदान की मांग की। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष दीप सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष असरफ आईतान, हनुमान बरोड़, अनीश व राहुल आदि आदि उपस्थित थे।

