भादरा ( सत्यनारायण भाकर) बूधवार को क्षेत्र के अनेक गावँ कूजी,घोटडा,मलसीसर,मून्दडिया बडा,किराडा बडा,रामबास,अनूपशहर करीब एक दर्जन से ज़्यादा गावो मे टिड्डीयो के दल ने प्रवेश किया।
किसानो ने टिडियो को भगाने के लिए खेतो मे थाली कटोरा पटाखा बजाकर टिडियो को भगाया।सूचना मिलते ही भादरा तहसीलदार जितूसिह सिह मिणा,क्रषि अधिकारी सुरेन्द्र कूमार जाखड,पटवारी ,सरपच आदि मोके पर पहूचे ।क्रषि अधिकारी सुरेन्द्र कूमार जाखड ने किसानो को सतर्क रहने की सलाह दी ।जाखड ने कहा प्रशासन के पास इतना संसाधन नही है सभी जगह पहूच कर टिडियो को नष्ट कर सके।ना ही प्रशासन के सभी जगह पहूचना सभव नही है इसलिए किसान खूद सतर्क रहकर टिडडी दल को बेठने से रोके, टिडडी दल को बेठे होनै पर लेमन्डा दवा का छिड़काव करने की सलाह किसानो को दी।अगर अधिक सख्या मे टिड्डी दल आ जाये तो टैक्टरो से दवा का छिड़काव करने पर उस दवा व टैक्टरो का खर्चा भी प्रशासन की ओर से दिलवाने का आशवासन दिया है।