आधा दर्जन से अधिक गांवों में पीने के पानी की समस्या का समाधान करवाने के लिये पाईप लाईन हेतु करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत

[नोहर तेज़ ] विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। उक्त गांवों में लम्बे समय से ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
अनेक गांवों के ग्रामीणों ने गत दिनों इस संबंध में विधायक अमित चाचाण को अवगत कराया था। जिसके बाद विधायक ने इन गांवों में पीने के पानी की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जलदाय मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को अवगत कराया था। जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक गांवों में पीने के पानी की समस्या का समाधान करवाने के लिये पाईप लाईन हेतु करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कि गई है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि क्षेत्र के गांव लूणासर में 4 लाख 25 हजार, पल्लू में 14 लाख 72 हजार, नीमला में 15 लाख 13 हजार, गोरखाना में 23 लाख 90 हजार, चक देईदासपुरा (ढ़ाणी सहारणान) में 12 लाख 25 हजार, चैलासरी में 13 लाख 83 हजार, जोरावरपुरा में 8 लाख 5 हजार की लागत से पेयजल हेतु पाईप लाईन डाली जाएगी। उक्त सभी गांव आपणी योजना से जुड़े हुये है। इसके अलावा ललाना उतरादा गांव में टयूबैल हेतु 8 लाख 58 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। सभी गांवों में नई पाईप लाईन डलने के बाद वर्षो से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने पाईप लाईन हेतु राशि स्वीकृत कराये जाने पर विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया है।