क्षेत्र में मंडरा रहे टिड्डी दल ने किसानों की चिंता को बढ़ाया

( नोहर तेज़)। क्षेत्र में मंडरा रहे टिड्डी दल ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। एक तो कोरोना से पहले ही लोग परेशान है वही दूसरी ओर टिड्डी दल भी मुश्किले बढ़ा रहा है। रविवार को आसमान में छाई काली घटाओं के बीच गुजरते टिड्डी दल को जिसने भी देखा वह चिन्तित हो गया। रविवार को क्षेत्र के अनेक गांवों में टिड्डी दल पहुंचने के समाचार मिले। क्षेत्र के गांव गोरखाना, मंदरपुरा, आपूवाला, ढ़ाणी सहारणान, सांगठिया, जबरासर, डुमासर, मालिया, जोखासर सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में टिड्डी दल के पहुंचने से किसानों के चेहरो पर चिंताए देखी गई। किसान अपने स्तर टिड्डियों को उड़ाते हुये देखे गये। इसके अलावा कृषि विभाग की टीमें भी सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित गांव में पहुंच गई थी। कृषि विभाग के सहायक निदेशक बलवीर सुथार ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में टिड्डी दल के पहुंचने की सूचना पर संबंधित दवा का छिडक़ाव करवाया जा रहा है। उधर अनेक गांवों के किसानों ने बताया कि टिड्डियों के कारण उनके फसलों को नुकसान पहुंचा है। रविवार दोपहर नोहर कस्बें में टिड्डी दल देखा गया। कस्बें में टिड्डी दल के पहुंचने से लोग उत्सुकतावंश टिड्डी दल का विडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते देखे गये। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार टिड्डी दल अभी नोहर क्षेत्र में जमा हुआ है। बताया जाता है कि टिड्डियों कि प्रजनन क्रिया भी शुरू हो गई है। जो किसानों के लिए दोहरी चिंता का विषय है।