भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदुमन व्यास का किया स्वागत

( नोहर तेज़) भाजपा नगर मंडल की ओर आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियांवन्ति हेतु नोहर विधानसभा से सह संयोजक पद पर नियुक्त प्रधुम्न व्यास का स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त सह संयोजक प्रधुम्र व्यास ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सोंपी गई उसका सबकों को साथ लेकर निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। इसके अलावा  भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियों पर सुना। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, मदरसा बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष मेहरूनिशा टाक, नगर मंडल उपाध्यक्ष विनोद गोल्याण, मोहन लाल डाबी, ओम लालवानी, गजेन्द्र जोशी, राहुल नागल, पार्षद गंगाराम पांडिया, अदरिश गोरी, जिला मंत्री छोटू सेवग, राम रमाणी सहित नगर मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।