बडबिराना के सरपंच प्रताप सिंह सहारण ने एसडीएम श्वेता कोचर को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।

{नोहरतेज़ } ग्राम पंचायत बडबिराना के सरपंच प्रताप सिंह सहारण ने एसडीएम श्वेता कोचर को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है गांव में पेयजल व्यवस्था आपणी योजना से होती है। मगर काफी दिनों से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे इस भंयकर गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया कि पेयजल समस्या के संबंध में पूर्व में विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। मगर इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान है। इसके अलावा लाईनमेन को कई बार फोन किया। मगर कोई सुनवाई नही हो रही है। ज्ञापन में उक्त समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए बताया गया है कि अगर समय रहते इस पेयजल समस्या का समाधान नही किया गया तो ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर होगें। ज्ञापन में पेयजल व्यवस्था अतिशीघ्र दूरस्त करने की पूरजौर मांग की गई है।