एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सोंपकर महाविद्यालय के समक्ष एक दिन का धरना दिया

{नोहर तेज़  } एसएफआई नोहर द्वारा एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सोंपकर महाविद्यालय के समक्ष एक दिन का धरना दिया गया।
प्राचार्य को सौंपे गये ज्ञापन में सभी परीक्षाए रद्द करते हुए विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पिछली कक्षा से दस प्रतिशत अंक देकर उर्तीण करने, सत्र 2020- 21 की संपूर्ण फीस माफ करने, लॉकडाउन के दौरान सभी विद्यार्थियों का कमरा किराया माफ करने, सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में सेनेटराइज पैनल लगाने आदि मांगे कि गई। एसएफआई के तहसील अध्यक्ष तपेंद्र सहारण ने बताया कि अगर जल्द ही  सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई  आन्दोलन का रास्ता अख्त्यिार करेगी। इस मौके पर तहसील महासचिव  बलवीर जाखड़, राजकीय महाविद्यालय नोहर के छात्र संघ अध्यक्ष अजय सहु ,राजीव खान, बाल विकास महाविद्यालय के महासचिव शिव कुमार शर्मा ,कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष संजय पारीक ,सुमित खोखर आतिफ खान , शमशाद अली, विक्रम राजपूत, हसन खां आदि उपस्थित थे।