पुलिस ने हनीट्रैप मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर (नरेश पारीक ) जिले के श्रीविजयनगर कस्बे में पुलिस ने हनीट्रैप मामले का खुलासा किया है मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है आरोप हैं कि तीनो ने एक व्यक्ति को घर बुलाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई।दुष्कर्म के झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 10 लाख  की मांग की।इस दौरान परिवादी से आठ हजार रुपये छीन लिए व खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।इतना ही नही परिवादी की चेक बुक से चेक का दुरूपयोग कर 50 हजार रुपए भी निकाल लिए।श्रीविजयनगर थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार समेजकोठी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 9 एलपीएम निवासी बूटासिंह(42)पुत्र काकासिंह ने उपरोक्त आपबीती बताई।जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।अनुसंधान के दौरान जसप्रीत कौर(38)पत्नी सोनू धोबी,श्रीगंगानगर एसएसबी रोड़ निवासी शिवकुमार(25)पुत्र हीरालाल ओर रायसिंहनगर वार्ड नंबर 11 हाल निवासी सोनू धोबी(38) पुत्र गंगाराम धोबी के दोषी पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करते हुए कार की मूल आरसी,स्टाप पेपर,बेचाननामा व 29 नंबर फार्म ओर मोबाइल फोन से प्राप्त नगदी आदि बरामद कर लिए।वारदात में इस्तेमाल हुई एक बाइक भी जब्त की गई