कम वॉल्टेज के चलते जीएसएस पर धरना , आश्वसन के बाद माने लोग

बींझबायला - कम वॉल्टेज व अघोषित बिजली कटौती के चलते ग्राम पंचायत बींझबायला के युवाओं ने स्थानीय जीएसएस के समक्ष धरना लगाकर विरोध प्रदर्शित किया

मौके पर कॉमरेड रविन्द्र तरखान, कैलाश पूनिया, अमन साहू, विंजेद्र साहू, कॉमरेड मांगी लाल, तरसेम कुमार, पूर्णराम, छोटू कामड़, अजय, मीतपाल, अमन चालिया, तेजपाल सैन, पंच गजानंद, महेंद्र मायल, कृष्णलाल, किरण कुमार आदि लोग मौजूद रहे स्थानीय जेईएन व एईएन के छुट्टी पर होने के कारण जेईएन पदमपुर ने मौके पर पहुंचकर समस्या को सुना व वार्ड नम्बर 4, 5, व 8 में जाकर वॉल्टेज का सर्वेक्षण किया ग्रामीणों की समस्या के समाधान को देखते हुए जेईएन ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर सोमवार से पहले वॉल्टेज सम्बंधी तकनीकी खराबी को दूर करने का  आश्वासन दिया, आश्वासन के बाद युवाओ ने धरना उठा लिया व समस्या का स्थाई हल नही होने की स्थिति में सोमवार को पुनः जीएसएस पर धरना लगाने की चेतावनी दी