सीटू यूनियन 3जुलाई को मनायेगी प्रधिरोध दिवस

{नोहर तेज़ }  देश की तमाम ट्रेड यूनियनों द्वारा 3जुलाई को  होने वाले अखिल भारतीय प्रधिरोध दिवस की तैयारी को लेकर नोहर सीटू यूनियन के कार्यकर्ता ने गुरुवार को सीटू के राज्य कमेटी सदस्य  कॉमरेड रिद्धकरण कस्वां के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों से सम्पर्क किया और प्रतिरोध दिवस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। कॉमरेड रिद्धकरण कस्वां ने बताया कि मजदूर 3 जुलाई को  अनाजमंडी में एकत्रित होकर रैली के रूप कार्यालय पहुंचेंगे और उपखण्ड अधिकारी को बेरोजगारी और महंगाई पर रोक लगाने,7 हजार 5 सौ रुपये मासिक पेंशन देने,मुफ्त में राशन देने,निजीकरण बन्द करने सहित 17 सूत्री मांगपत्र सोपेंगे।