[नोहरतेज़ ] प्रशासन द्वारा यहां अम्बेडकर भवन में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में अव्यवस्थाओं का मामला शनिवार को छाया रहा। कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक रोगी द्वारा अव्यवस्थाओं को लेकर बनाया गया विडियों दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अम्बेडकर भवन में बने कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया व अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए रौष प्रकट किया। नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी द्वारा अव्यवस्थाओं के सम्पूर्ण मामले की जानकारी प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दी गई है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में सुविधा नाम कि कोई चीज नही है। सेंटर में चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव रोगियों को उपचार के लिये रखा जाता है। कोविड केयर सेंटर पर पानी व लाईट माकूल व्यवस्था नही है। खाने कि भी समुचित व्यवस्था नही है। और तो और सेंटर पर चिकित्सकों को भी पार्किग की जगह पर टैंट लगाकर अपना ऑफिस चलाना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौके पर सैनेटाईजर तक कि व्यवस्था नही थी। पार्षद नंदलाल वर्मा व गंगाराम पांडिया ने बताया कि राज्य सरकार एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण से जागरूकता के लिए अभियान चला रही है वही दूसरी ओर सेंटर पर भर्ती कोरोना पॉजिटिव रोगी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने रोगियों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस मौके पर ओम लालवाणी, विनोद गोल्याण, मालाराम जोशी, महेन्द्र पूनिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।