हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की

{नोहर तेज़ } क्षेत्र के गांव भोगराना के  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजासिंह गदराना व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलीप पारीक हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस मौके पर शिक्षा अधिकारियों ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत विद्यालय में बन रहे 5 कमरों का अवलोकन भी किया । इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजासिंह गदराना ने विद्यालय में निर्माण कार्य के साथ-साथ पौधोरोपण व पेड़-पौधो के लिए सुरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा नि:शुल्क सबमर्सिबल मोटर लगाकर दिए जाने, विद्यालय विकास कमेटी , विद्यालय के विकास में ग्रामीण विकास कमेटी के सहयोग की एवं ग्रामीणों का विद्यालय विकास में योगदान  सहित विद्यालय के 2019-20 के परीक्षा परिणाम की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार चौपड़ा ,व्याख्याता हेमराज सहू, दुन्नीराम ,रामकुमार, प्रफुल्ल पूनियां ,पुरूषोत्तम सैनी सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित थे।