{नोहर तेज़ } क्षेत्र के गांव बिडबिराना कि ग्रामीण शिक्षण संस्थान का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। संस्थान के 3 विद्यार्थी ने अव्वल नम्बर प्राप्त कर गांव के साथ-साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
संस्थान के छात्र आशीष पुत्र कृष्ण कुमार ने 91.17 प्रतिशत, छात्रा पूजा पुत्री मदनलाल ने 82.83 प्रतिशत, छात्रा ऋतिका पुत्री मांगीलाल ने 77.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय के व्यवस्थापक परमेश्वर लाल शर्मा ने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की इस सफलता प्राप्त करने पर सभी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । छात्र-छात्राओं का तिलक व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मिठाई बांटकर खुशिया मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।