किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया

{ नोहरतेज़ } नोहर अखिल भारतीय किसान सभा नोहर द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कॉमरेड मंगेज चौधरी के नेतृत्व में यहां कृषक विश्राम गृह में बकाया फसल बीमा क्लेम की मांग  को लेकर किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक के उपरांत  प्रशासन की ओर से किसानों को वार्ता के लिये आमन्त्रित किया गया। वात्र्ता में उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, मंगेज चौधरी, पवन देहडू, रामेश्वर खीचड़ आदि शामिल  हुये। वात्र्ता में किसानों कि विभिन्न समस्याओं पर बिन्दुवार चर्चा कि गई। प्रशासन बकाया फसल बीमा क्लेम के बारे में बताया कि इसको लेकर विभागीय स्तर पर कार्यवाही जारी है। आने वाले 21 दिनों में बकाया फसल बीमा क्लेम किसानोंं के खाते में जमा हो जाएगा।  जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी ने बताया कि 79 करोड़ बकाया राशि खातों में डाल दी गयी है और 16 हजार 500 किसानों के बकाया बीमा क्लेम के लिए प्रशासन द्वारा 21 दिनों का समय मांगा गया है। उन्होंने बताया कि  अब तक 197 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम का भूगतान हो गया है। मंगेज चौधरी ने बताया कि अगर आगामी 21 दिनों में बकाया बीमा नही आया तो तहसील कार्यालय के समक्ष पड़ाव डाला जाएगा। वार्ता के बाद किसानों की हुई समीक्षा बैठक में  किसान सभा के तहसील सचिव कॉमरेड सुरेश स्वामी, ओम लखलान, दौलतराम कानासर,   पवन देहडु, रणवीर खीची, रामलाल सहारण,सरजीत गोदारा,राजेन्द्र देहडु,भरत कुलडिय़ा,रामेश्वर खीचड़,सुरेश सहु सहित अनेक किसान उपस्थित थे।