यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा के अन्तिम वर्ष की परीक्षाए अनिवार्य रूप से आयोजित करने को लेकर जारी गाईड लाईन का अम्बेडकर संघ ने विरोध जताया

{नोहर तेज़ } यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा के अन्तिम वर्ष की परीक्षाए अनिवार्य रूप से आयोजित करने को लेकर जारी गाईड लाईन का अम्बेडकर संघ ने विरोध जताया है।
संघ के प्रभारी विकास ढि़ल ने बताया कि राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाओं के रद्द कर विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद यूजीसी ने पूरे देश में उच्च शिक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित करवाने की गाइड लाईन जारी कर दी। जिसका संघ विरोध करता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बढते संक्रमण के चलते लम्बे समय से विभिन्न छात्र संगठनों के विरोध के पश्चात राजस्थान सरकार ने बिना परीक्षा विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग मानते हुए सहमति जताई। जबकि यूजीसी ने अंतिम वर्ष की परीक्षा का निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। विरोध स्वरूप अम्बेडकर संघ ने केन्द्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी की गाइड लाईन की प्रतियां भी जलाई।