अरुण शर्मा बने ऑल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जोधपुर:-ऑल इंडिया पारीक महासभा के सरक्षक सदस्य अरुण शर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र पुरोहित द्वारा पुष्प गुच्छ व साफ़ा पहनाकर स्वागत गया गया।इस अवसर पारीक महासभा यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष लवजीत पारीक,प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पारीक,मीडिया प्रभारी यश पारीक,राजेन्द्र पारीक,दिलीप पारीक,वैभव पारीक उपस्थित रहे।अरुण शर्मा द्वारा यूथ विंग द्वारा किये गए आदर सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष लवजीत पारीक ने बताया कि अरुण शर्मा सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेते रहते है व समाज को आवश्यकता होती हैं तो तन मन धन से सहयोग करते हैं।