कलक्टर-एसपी समेत 13 अधिकारियों ने करवाया कोरोना टेस्ट..

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन और एसपी राशि डोगरा डूडी ने  जिला अस्पताल पहुंच कर खुद का कोरोना टेस्ट करवाया।
नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल भी कोरोना टेस्ट के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों में कलक्टर-एसपी के अलावा 11 अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी जिला अस्पताल कोरोना टेस्ट के लिए पहुंचे। पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा और मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. शंकर सोनी ने बताया कि  जिला कलक्टर-एसपी के अलावा 11 अन्य अधिकारी जिला अस्पताल कोरोना टेस्ट के लिए पहुंचे।
इन्ह  अधिकारियो ने करवाया कोरोना टेस्ट
सीईओ जिला परिषद परशुराम धानका, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, नगर परिषद आयुक्त शैलेन्द्र गोदारा, कृषि विभाग के उपनिदेशक दानाराम गोदारा, जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी, एसई डिस्कॉम मांगीलाल बिश्नोई, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक गुप्ता, कृषि विपणन उपनिदेशक सुभाष सराहण, एसीएमएचओ डॉ. पवन छिम्पा, सहकारी समितियों के उपरजिस्ट्रार अमीलाल सहारण, श्रम कल्याण अधिकारी अमरचंद लहरी शामिल रहे।
 जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जो भी लोग बाहर से जिले में आ रहे हैं वो खुद का कोरोना टेस्ट करवाएं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वे संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर ये टेस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए संबंधित बीसीएमओ से संपर्क करें। जिला कलक्टर ने कहा कि वे खुद और एसपी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी आमजन से रोज मिलते हैं। लिहाजा एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट करवाया है। कोई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसका मालूम चल सके। ताकि आमजन को संबंधित अधिकारी से कोरोना ना फैले। आमजन को सुरक्षित रखा जा सके।