कोविड-19 को लेकर कस्बें में बैडवादन कर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व आवश्यक सावधानियां रखने का सदेंश दिया

[नोहर तेज़] कोविड-19 को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता  सप्ताह के तहत कस्बें में बैडवादन कर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व आवश्यक सावधानियां रखने का सदेंश दिया गया।
उपखंड प्रशासन व नगर पालिका नोहर के तत्वावधान में यहां रेलवे स्टेशन से नगर पालिका कार्यालय तक बैडवादन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। बैड वादन के दौरान बैड की धुन पर कोरोना वायरस जागरूकता का सन्देश दिया गया। मुख्य स्थानों पर कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता के पोस्टर भी चस्पा किया गये। बैडवादन रैली शामिल लोगों ने हाथों में कोरोना संक्रमण के बचाव व सावधानिया लिखे सन्देशों की पट्टियां भी ले रखी थी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायणसिंह चारण, एसडीएम श्वेता कोचर, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, थाना प्रभारी सतवीर मीणा, ताराचंद चाचाण, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, पार्षद मुकेश मिश्रा, दयाराम भादू, विवेक श्योराण, सुभाष सैनी आदि उपस्थित थे। बैडवादन के माध्यम से आमजन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।