महावीर प्रसाद वर्मा ने श्रीगंगानगर के 50 वे जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।

श्रीगंगानगर:-महावीर प्रसाद वर्मा ने श्रीगंगानगर के 50 वे जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।इससे पहले वे वन विभाग के सयुक्त शासन सचिव के पद पर थे।महावीर प्रसाद वर्मा की पहली पोस्टिंग विकास अधिकारी के पद पर अनूपगढ़ रही।जिला कलेक्टर के रूप में पहला कार्यकाल हैं।जिला कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करते ही मीडिया से बात की।जिला कलेक्टर ने कहा कि वे इस पद पर जनता के लोक सेवक के रूप में कार्य करेंगे।उन्होंने कहा की वे कोरोना वायरस सक्रमण रोकने के लिए कृत संकल्प हैं।उन्होंने ने कहा कि श्रीगंगानगर अन्य जिलों से बेहतर पोजिशन में है और वे उसे बनाये रखने की पूरी कोशिश करेंगे।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या यदि तहसील स्तर पर हो तो उसे तहसील स्तर पर ही हल किया जाएगा।उन्होंने ने कहा कि जिला कलेक्टर के रूप में हर समस्या का समाधान करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।