भादरा( सत्यनारायण) क्षेत्र की खराब सडको की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जीतू सिंह मीणा के मार्फ़त ज्ञापन दिया गया इसी के चलते भादरा क्षेत्र की खराब सड़को की हालात सुधारने एव नई सड़क बनाने की मांगें ज्ञापन में लिखी गई छानी बड़ी के रहने वाले गुलशन सोनी ने बताया कि भादरा शहर ही नही बल्कि सभी गावो को जोड़ने वाली सडके पूर्ण तरीके से खराब हो चुकी है और ना ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे है और ना ही सरकार इसी के चलते आज हमारे द्वारा तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है ज्ञापन देते वक्त संदीप साई, रविन्द्र मोठसरा,कार्तिकेय डूडी,विनोद सिंगाठिया, संदीप गोदारा,अरसद अली, राहुल इंदलिया,रमेश शिला,पूर्णमल बारूपाल,रमीज खान,बलवान मेहरड़ा,विजेंद्र बेनीवाल,मनीष कुमार इत्यादि मौजूद थे

