बकाया फसल बीमा क्लेम जारी करने व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

{नोहर तेज़ } अखिल भारतीय किसान सभा नोहर द्वारा यहां कृषक विश्राम गृह नोहर में बकाया फसल बीमा क्लेम जारी करने व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित कि गई।
बैठक में विभिन्न गांवों कि किसान पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद सदस्य व किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने किसानों से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में फसल बीमा क्लेम के अलावा विभिन्न समस्याअें पर बिन्दुवार चर्चा कि गई। इसके उपरांत तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, कृषि विभाग के सहायक निदेशक बलवीर सिंह खाती किसानों के बीच पहुंचे। मंगेज चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों से वात्र्ता कि गई। मंगेज चौधरी द्वारा अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा गया कि अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नही हुआ तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वात्र्ता में अधिकारियों ने बताया कि खरीफ 2019 के बकाया क्लेम को लेकर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में बैंक, बीमा, कृषि एवं किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में एसबीआई बैंक गोरखाना, भूकरका, रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एसबीआई बं्राच की शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गोरखाना बैंक के 3598 किसानों कि सूची भेजी हुई है।
अऋणी किसानों की जांच कर क्लेम उनके खाते में शीघ्र आना प्रारंभ हो जायेगा। इसके अलावा अनुदान की राशि लगभग 45 हजार किसानों के खाते में जल्द ही डाल दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार जिन किसानों का प्रीमीयम काटा गया है। उनके पोर्टल पर अपलोड करने की सूचना दी जाएगी। किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में किसानों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो चरणबद्ध रूप से आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर किसान सभा के तहसील अध्यक्ष जगदीश सहारण, कामरेड रिद्धकरण कस्वां, पवन देहडु, सुरजीत बैनीवाल, रामेश्वर खीचड़, सुरेश सहु, मोहरसिंह सहारण, मोहरसिंह सहु, बृजलाल, रणवीर खिची सहित किसान सभा के पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे। अधिकारियों को किसान सभा की ओर से विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी दिया गया।