श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक) सचिन पायलट को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद श्रीगंगानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष सहारण ने पद से त्यागपत्र दे दिया।
कांग्रेस कमेटी में पत्रकारों से बातचीत में संतोष सहारण ने कहा की पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नही मिल रहा।उन्होंने ने बताया की वर्ष 2014 से 2018 तक सचिन पायलट ने धरने प्रदर्शन कर पार्टी को मजबूती प्रदान की।ये पायलट की मेहनत का नतीजा था कि सरकार बन गई।उन्होंने ने कहा कि राजनीति में प्रतिद्वंद्वी तो सदैव से रहे हैं लेकिन जिस तरीके से पायलट को हटाया गया यह उचित नही।उन्होंने ने कांग्रेस से त्यागपत्र से इनकार किया।
वीडियो

उन्होंने कहा की जिलाध्यक्ष बनने के बाद किसानों, मजदूरों की समस्या के लिए राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास किये पर सुनवाई नही हुई।उन्होंने बताया कि जिस तरीके से पायलट को हटाया गया।इसी के चलते वे त्यागपत्र दे रहे हैं।इस अवसर पर श्याम शेखावाटी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सुरेंद्र चोटिया,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोहित भाकर, करण सहारण,संजीव सहारण ने अपने पदों से त्यागपत्र की घोषणा की