सावन माह की पहली बारिश जमकर बरसी

{नोहर तेज़ }सावन माह की पहली बारिश जमकर बरसी। मंगलवार को छाये बादल दोपहर बाद करीब एक घंटा बरसे। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार को आई बारिश से राहत दी।
बारिश से सडक़ों पर पानी भर गया। जिससे आवागमन में बाधा आई। फसलों के वरदान इस बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक देखी गई। लोगों ने बारिश के पानी में नहाकर आनंद लिया। मानसून की पहली बारिश से गर्मी से निजात मिली। इसके अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के समाचार मिले है।