नगरपालिका नोहर में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों का सादा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

{नोहर तेज़ }  किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर ने मनोनीत पार्षद चानण रेगर, हाकम आयतान को पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई है । इस मौके पर कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए सादा समारोह का आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर ने मनोनीत पार्षदों को नगर पालिका में सहयोग करने व आम जन को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने में अपना सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर नगर पालिका ई.ओं. दलीप पूनिया, पार्षद मुकेश मिश्रा, कांग्रेस के जिला मंत्री राधेश्याम जोईया, नियामत अली, कमल कौशिक, शरीफ मोहम्मद, सतीश सोनी, पूर्णराम आदि उपस्थित थे।