कृषि उपज मंडी ने बांटे विधायक राजकुमार गौड़ के माध्यम से अनुदान चैक

श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) राजस्थान एग्रो प्रोसिंगग, एग्रो टेªड एवं एग्रो एक्सपार्ट के तहत किये जाने वाले कृषि संबंधी कार्य पर किसानों को मिलने वाली लोन राशि की सब्सिड़ी के चैक कृषि उपज मंडी में वितरित किये गये।
इस दौरान विधायक राजकुमार गौड़, कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक डीएल कालवा, मंडी समिति के सचिव एलआर खुराना ने कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में 68 लाख 50 हजार रूपये की लागत से अनूपगढ़ में लगाये जा रहे वेयर हाउस के चयनित पात्र महिला कैलाश रानी पत्नी सोहनलाल मिड्ढा निवासी अनपूगढ़ को सब्सिड़ी के रूप में 6 लाख 65 हजार रूपये का चैक सौंपा तथा पात्र महिला को अनुदान स्वीकृति पत्रा भी दिया।
कार्यक्रम में विधायक गौड़ ने कहा कि राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय, एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2019 के अन्तर्गत राज्य सरकार की ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जो व्यापारियों, उद्योगपतियों और किसानों के लिए चल रही है। जयादातर योजनाओं के बारे में ये तबका अंजान है। लिहाजा ज्यादा जरुरत है इन योजनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने की, इनका प्रचार, प्रसार करने की। उन्होंने कहा कि पहले कुछ रुकावटों की वजह से इन योजनाओं को समझने में कुछ दिक्कतें आ रही थी। ये रुकावटें अब दूर कर ली गयी हैं। इसमें पारदर्शिता आ गयी है। लिहाजा अब इसका लाभ लेने में आसानी हो गयी है। इसलिए व्यापारियों, उद्योगपतियों, खासकर किसानों को इसे समझ कर इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिये।
इस मौके पर कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक डीएल कालवा, मंडी समिति के सचिव एलआर खुराना, पर्यवेक्षक महेन्द्र गुप्ता, दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव विनय जिंदल, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष कुलदीप कासनियां आदि मौजूद थे।