किसान का बकाया फसल बिमा क्लेम दिलाने की मांग आंदोलन की दी चेतावनी

{नोहर तेज़ } अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा खरीफ 2019 का बकाया फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया
। जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम से मिलकर सम्पूर्ण मामले से अवगत कराया। जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी ने बताया कि नोहर तहसील के 17 पटवार सर्किल के करीब 13 हजार किसानों का फसल बीमा क्लेम बकाया है। जिसकों लेकर पूर्व में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। मगर कोई कार्यवाही आज तक नही हुई है। मंगेज चौधरी ने बताया कि एसडीएम को सात सूत्री मांग पत्र दिया गया है। जिसका अगर समय रहते निस्तारण नही किया गया तो 14 जुलाई को उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन में खरीफ 2019 का बकाया क्लेम दिलाने, पोर्टल मिसमेच के कारण रूका क्लेम दिलाने, 2020 फसल बीमा क्लेम की घटाई गई राशि को वापस बढ़ाने, प्रत्येक पटवार मंडल के खराबे के आंकड़े को सार्वजनिक करने, बैंक अधिकारी व कृषि अधिकारियों कि संयुक्त बैठक आयोजित करवाकर लम्बित बकाया प्रकरणों का निस्तारण करवाने, डिफाल्टर किसानों का प्रीमीयम कटवाने एवं विभिन्न बांचों में अधिक ब्याज लगने की शिकायत को दूर करने की मांग कि गई है। इस मौके पर किसान सभा के पदाधिकारी व अनेक गांवों के किसान उपस्थित थे।