प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुलर भेट कर किया सहयोग

बीझबायला  बनवारी लाल  गोदारा, धर्मवीर गोदारा, देवेंद्र गोदारा परिवार ने डॉक्टर दिवस पर बीझबायला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुलर  भेट किया गोदारा परिवार के इस सहयोग के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बनवारी लाल गोदारा आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया   बनवारी लाल गोदारा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  आने वाले मरीजों को  गर्मी से राहत मिल सके इस  लिए कुलर भेट कर सहयोग किया ताकि आने वाले मरीजो को गर्मी के मौसम में किसी तरह के परेशानी ना झेलनी पड़े यह कार्य    बीझबायला  के गोपाल कृष्ण गर्ग (टोनी गर्ग) ने स्थानीय वाट्सएप ग्रुप के माध्य्म से दानदाताओ से स्वास्थ्य केंद्र में सहयोग के लिए आग्रह किया उस आग्रह से प्रेरित होकर   दानदाताओ  व जनसेवक सहयोग के लिए आगे आये और भरोसा दिलाया कि डॉक्टरों व स्टाफ कि हर सम्भव मदद के लिए  व तैयार रहेंगे इस मौके पर 
 डॉक्टर  पवन कुमार , सुनील लखेसर ,रजीराम गोदारा,मावडिया गोशाला  समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल गोदारा ,व्यपार मण्डल अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सेतिया , पत्रकार शीशपाल तेहरपुरिया ,गोपाल कृष्ण टोनी गर्ग,  शीशपाल जलन्धरा सहित ग्रामीण मौजूद थे