टीसी भूमि को खातेदारी करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के आगे चल रहा धरना व आमरण अनशन दूसरे दिन भी

सूरतगढ़ { नोहर तेज़ }   टीसी भूमि को खातेदारी करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के आगे चल रहा धरना व  आमरण अनशन दूसरे दिन भी  जारी रहा 
जानकारी के अनुसार टीसी पैराफेरी किसान संघर्ष समिति सूरतगढ के संयोजक महावीर तिवाड़ी  द्वारा आज अंन्नजल त्याग कर दूसरे दिन भी उपखंड कार्यालय के आगे आम अनशन पर बैठे रहे। महावीर तिवाड़ी ने बताया कि किसानों की टीसी भूमि  40, 45 वर्षों से  आवंटित जमीनो को किसान कब्जा कास्स करते आ रहे हैं और समय-समय पर प्रशासन से इन टीसी भूमि को खातेदारी अधिकार  किसानों को देने का ज्ञापन देते रहे लेकिन प्रशासन के कानों तले कोई जूं तक नहीं रेंगती।  24 फरवरी को अंनजल त्याग कर महावीर प्रसाद तिवारी धरने पर बैठे और 27 फरवरी को मुझे पुलिस द्वारा जबरन उठाकर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया और यह आश्वासन दिया गया कि आप लोगों की मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा
 वीडियो देखे  ⏯
 लेकिन हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया और अब मैं महावीर तिवारी कल बुधवार 15 जुलाई से अंनजल त्याग कर उपखंड कार्यालय के आगे अनशन पर बैठा हूं जो मुझे आज बैठे को दूसरा दिन है और 26 घंटे हो गए हैं प्रशासन ने कोई सुध बुध नहीं ली हैं।अगर कुछ मुझे हो गया तो  इसकी सारी जिम्मेवारी सूरतगढ़ प्रशासन की होगी इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों के साथ साथ क्रांतिकारी महावीर भोजक, अमित कल्याणा ,अहमद खांन, पार्षद कामरेड मदन औझा, आदि कार्यकर्ताओं ने धरने पर मौजूद रहे।