बिंझवायला ( प्रदीप अरोड़ा) - बिजली की अघोषित कटौती व कम वॉल्टेज से परेशान युवाओं ने कॉमरेड रविन्द्र तरखान के नेतृत्व उप तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार के समक्ष अपनी समस्या को रखा और कहा आये दिन बिजली के अघोषित कट लगते है जिसके कारण बाजार में दुकानदारो का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है
इस मौके पर
इस मौके पर
, गौतम गौड़, प्रकाश गौड़, संदीप नायक, देवा धानिया, अमित चालिया, योगेश मायल, मोहित मायल, कौशल मायल, रमेश गौड़, सतपाल गौड़, आत्माराम सिहाग, मुकेश जोगपाल, कैलाश धानिया आदि युवाओं का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत बींझबायला व मंडी क्षेत्र के सभी चकों में इस भीषण गर्मी के दिनों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है वहीं वॉल्टेज कम होने की वजह से बिजली के उपकरण खराब हो रहे है
पूरे क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की पॉवर बिजली कनेक्शनों के अनुपात में बहुत कम है रोजाना बिजली सप्लाई में दिक्कतें आ रही है , प्रदर्शनकारियों ने चक 39 एलएनपी सहित दो नए ट्रांसफार्मर रखने की मांग भी की नायब तहसीलदार ने बिजली विभाग के जेईएन से बात कर आश्वस्त किया कि बिजली सप्लाई में आ रही परेशानियों को अतिशीघ्र ठीक किया जाएगा व अघोषित बिजली कटौती पर अंकुश लगाया जाएगा दूसरी ओर युवाओं ने चेतावनी दी है कि दो दिन में बिजली कटौती व कम वॉल्टेज की समस्या का निस्तारण नही हुआ तो वे उप तहसील के समक्ष धरना देंगे

