क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढक़र 29

{नोहर तेज़ } कस्बें में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में कस्बें का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिससे क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढक़र 29 हो गई है।
मगर राहत की बात यह है कि इनमें से 17 रिकवर होकर अपने घर लोट चुके है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में कस्बें के वार्ड नं. 26 निवासी 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि युवक 4-5 दिन पहले अपने नीजि कार्य से हिसार जाकर आया था। नोहर आने के बाद उसके बुखार होने पर उसने नोहर में ही एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने युवक को कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी। जिसके बाद युवक ने जांच करवाई जो पॉजिटिव आई। चिकित्सा विभाग के अधिकारी युवक के सम्र्पक में आये लोगो की सूची बनाने में जुटा हुआ है। शनिवार को पॉजिटिव आये युवक सहित यहां कोविड केयर सेंटर में 12 जने उपचार ले रहे है। वार्ड नं. 26 में युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और संबंधित गली में कफ्र्यू लगाया।
युवक को उपचार के लिए अम्बेडकर भवन में बने कोविड केयर सेंटर में ले जाया गया है। बताया जाता है कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती युवक के अलावा अन्य जनों में कई जनों की पहली व दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। जोकि चिंता का विषय है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती पॉजिटिव रोगियों के कई परिजनों ने सेंटर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए बताया कि सेंटर में माकूल व्यवस्थाए न होने के कारण भर्ती पॉजिटिव रोगियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।