सीबीएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम में कृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता चाचाण ने अव्वल स्थान प्राप्त किया

{नोहर तेज़ } सोमवार को घोषित सीबीएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम में कृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता चाचाण ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
छात्रा निकिता ने 12वीं के कला संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रौशन किया है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय व परिवार में खुशी की लहर है। घोषित परीक्षा परिणाम में छात्रा निकिता की सफलता पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने भी खुशी जाहिर की है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद निकिता चाचाण को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। निकिता चाचाण ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, अध्यापन व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। निकिता ने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किया गया कार्य सफलता जरूर दिलाता है। निकिता आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है। निकिता ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन के प्रति अनुकूल वातावरण के साथ-साथ उसने रूटीन कि पढ़ाई के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। निकिता चाचाण कि इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक सत्येन्द्र बुडानिया ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। निकिता चाचाण व्यापारी नत्थूराम चाचाण की पुत्री है।