जिला कलक्टर ने जिले के दो उपखंडों का किया दौरा

श्रीगंगानगर, ( नरेश पारीक) जिला कलक्टर महावीर प्रसाद वर्मा द्वारा मंगलवार को कोरोना महामारी की नवीनतम परिस्थितियों के मध्येनजर जिले के उपखण्ड पदमपुर और श्री करणपुर का भ्रमण कर फील्ड का जायजा लिया गया और अधिकारियों से फीडबैक लिया गया । 
जिला कलक्टर  वर्मा ने पदमपुर मुख्यालय पर कंटेन्मेंट जोन का अवलोकन कर कर्फ्यू आदेशों की पालना की स्थिति की जांच की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कांटेक्ट ट्रेसिंग व कंटेन्मेंट जोन व बफर जो़न में स्क्रीनिंग के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 
उपखण्ड अधिकारी  सुभाष ने कोविड केयर सेंटर व कोविड के लिए की गई प्रशासनिक व्यस्थाओं की जानकारी दी । थानाधिकारी अलका विश्नोई ने मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  थाना स्तर से की जा रही कार्यवाही के बारे में तथ्यात्मक जानकारी दी । जिला कलक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने ब्लॉक सी एच सी का निरीक्षण किया एवम् प्रभारी को विभिन्न व्यस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए । करणपुर में जिला कलक्टर वर्मा ने कर्फ्यू लगाए गए क्षेत्र का जायजा लिया एवं कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्तियों की व उनको क्वेरेंन्टीन करने की विस्तार से जानकारी ली । उपखण्ड अधिकारी मूल चंद लूनिया एवं उप अधीक्षक पुलिस के साथ अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने जिला कलेक्टर वर्मा को उनमें विभागों द्वारा कोरोना नियंत्रण बाबत किये जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी ।
जिला कलक्टर  वर्मा के साथ दौरे में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ गुंजन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मेहरड़ा एवं कोविड प्रभारी डॉ बराड़ साथ रहे ।